-पार्टी कार्यालय तिलपता में मनाया गया स्‍थापना दिवस
-पार्टी के सांसद व विधायक ने गिनाई उपलब्धि

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्‍थापना दिवस पार्टी कार्यालय तिलपता गोलचक्‍कर पर धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही पार्टी के नए जिलाध्‍यक्ष अभिषेक शर्मा का पदग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ के साथ हुई। मौके पर पार्टी के सांसद व विधायकों ने पार्टी की उपलब्धियां गिनाई। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्‍थापना दिवस का जश्न मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्‍या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्‍थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर सांसद डाक्‍टर महेश शर्मा ने कहा कि पार्टी के 45 वर्ष बेमिसाल रहे हैं। पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। आज भाजपा भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। आज हमारे पास वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जो बड़े और कड़े जनहित के कार्य हो रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व  में प्रदेश में विकास कार्य हो रहें। उन्होंने जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के पदग्रहण पर बधाई देते हुए कहा पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने नौजवान ऊर्जावान और सबको साथ चलने वाले को बागडोर दी है। निश्चित ही संगठन और मजबूत होगा।

पहले जीती थी 2 सीट
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया ने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई। सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष  अटल बिहारी वाजपेयी बने। पार्टी का इतिहास संघर्षों से भरा रहा है। 1984 में लोकसभा में पार्टी की दो लोकसभा सीट आईं थी। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सभी कार्यकर्ताओं और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को पार्टी स्थापना के लिए बधाई दी। ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह  ने कहा भाजपा ही सबका विकास, सबका साथ, सबके विश्वास के कार्य करती है। एमएलसी श्रीचन्द शर्मा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा वाली राष्ट्रीय पार्टी है। एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने कहा कि इस देश का भला केवल मात्र एक भाजपा पार्टी कर सकती है। जिलाध्यक्ष  अभिषेक शर्मा ले आए हुए सभी जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा जो पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने मुझपर जिलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी देकर जो विश्वास जताया है। मैं सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी संगठन के मज़बूती के लिए सेवा समर्पण से कार्य करूँगा।