-पानी की मोटर खराब होने से हुई परेशानी
-पानी के टैंकर के सहारे लोगों ने चलाया काम
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्टर म्यू-2 स्थित शिव शक्ति अपार्ट में रहने वाले लगभग पांच हजार लोगों को पानी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी न आने का प्रमुख कारण अपार्टमेंट की मोटर खराब होना था। लोगों की परेशानी को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पानी के टैंकर भेजे। जिससे लोगों की परेशानी थोड़ा कम हुई। लोगों का आरोप है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी पानी की मोटर सही कराने में कर्मचारियों ने रुचि नहीं ली। लोगों ने मांग की है कि पानी की मोटर जल्द सही करा व्यवस्था सुचारू की जाए।

1,904 फ्लैट्स
शिव शक्ति अपार्टमेंट में 1,904 फ्लैट्स हैं, जिनमें प्रति फ्लैट 3 से 5 सदस्य रहते हैं। ग्राउंड और सेकेंड फ्लोर के निवासी तो टैंकरों से पानी भर लिया लेकिन टॉप फ्लोर पर रहने वाले लोगों को बाल्टी से ऊपर तक पानी ले जाने में परेशानी हुई। इस कारण उन लोगों को अधिक परेशानी हुई। अपार्टमेंट के लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मांग की कि ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सोसाइटी परिसर में एक अतिरिक्त (स्पेयर) मोटर की स्थाई व्यवस्था की जाए।
