-नलकूप ऑपरेटर कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
-प्राधिकरण अधिकारियों ने तीन माह में समस्या के निस्तारण का दिया आश्वासन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत पंप ऑपरेटर, माली व अन्य लगभग 700 कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर विकास प्रधान के नेतृत्व में किया हल्ला बोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी भी शामिल हुए। सभी ने प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि मामले में ओएसडी अभिषेक पाठक को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार पंप कर्मचारियों के साथ जुल्म कर रहे हैं। 20 साल से लगातार ईएसआईसी और ईपीएफ के नाम पर धांधली कर रहे हैं। किसी भी कर्मचारी को ईएसआईसी और ईपीएफ पूरा और समय से नहीं मिल रहा है।
काटा जा रहा वेतन
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने बताया कि ठेकेदारों द्वारा जबरन कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। कर्मचारियों का वेतन फर्जी तरीके से काटा जा रहा है। बड़ी संख्या में ऐसे कर्मचारी हैं जिनका 5 से 7 महीने का वेतन बकाया है। लोकेश भाटी ने कहा जब तक प्राधिकरण सभी कर्मचारियों को जैम पोर्टल से नहीं जोड़ता जब तक सभी कर्मचारियों का उत्पीड़न होता रहेगा। विकास प्रधान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक एके सिंह के साथ सकारात्मक वार्ता हुई। अधिकारियों ने सभी मुद्दों पर 3 दिन में समाधान करने का आदेश दिया। साथ ही सभी कर्मचारियों को दो से तीन महीने में प्राधिकरण के अधीन नियमित करने का आश्वासन दिया है।

