-कैंप कार्यालय पर पंचायत के बाद किसानों ने लिया निर्णय
-17 अक्टूबर को संगठन द्वारा पूरे देश में है प्रदर्शन की तैयारी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: किसानों को दिया गया आश्वासन लंबे समय बाद भी पूरा नहीं हुआ है। इस कारण किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कैंप कार्यालय पर पंचायत के बाद भारतीय किसान यूनियन ने निर्णय लिया है कि 17 अक्टूबर को किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर पर महापंचायत होगी। जिसमें बड़ी संख्या में किसान जुटेंगे। महापंचायत में किसानों से संबंधित सभी मामलों को अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। साथ ही मांगों से संबंधित ज्ञापन भी अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
मांग नहीं हो रही पूरी
भारतीय किसान यूनियन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने बताया आने वाली 17 अक्टूबर को पूरे भारत के किसानों की समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। कहा कि किसानों के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संगठन पिछले काफी समय से धरना दे रहा है। गौतमबुद्ध नगर का सर्किल रेट बढ़ने का प्रस्ताव कई माह पहले दिया गया था, जिसको आज तक लागू नहीं किया गया। किसानों को 10 प्रतिशत प्लॉट एवं आबादी निस्तारण अभी तक नहीं कराए गए। मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर के युवाओं को रोजगार नहीं दिए जा रहे हैं, गांव की पुरानी आबादियों का भी अधिगरण कर लिया है। आज तक आबादियों के निस्तारण नहीं किए गए हैं। सभी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर मेरठ मंडल महासचिव अनित कसाना, राजीव मलिक, रॉबिन नागर, कपिल तंवर, चिराग बैसला, अमित जैलदार, धर्मेंद्र चपराना, अमित डेढा, लाला यादव, ललित चौहान, अतुल चौहान, मटरू नागर, बेगराज प्रधान, राजमल सिंह, भगत सिंह प्रधान, सुबेराम नागर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
