-बिसरख ब्लाक में शिक्षकों की हुई बैठक
-शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर काम करने का लिया निर्णय
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: टीईटी (TET) की अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ गौतम बुद्ध नगर के ब्लॉक बिसरख में बैठक का आयोजन किया गया। अपनी मांग को मजबूती देने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संगठन अब एक मंच पर आने लगे हैं। बैठक में बड़ी संख्या में जुटे शिक्षकों ने एकता, जागरूकता और संघर्षशीलता का सशक्त उदाहरण दिया। शिक्षकों का X पर अकाउंट बनवाया गया। साथ ही उसकी बारीकियों के बारे में भी बताया गया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले टीईटी (TET) की अनिवार्यता के विरोध में प्रदेश स्तर से प्राप्त कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

आंदोलन की बनी रूपरेखा
जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए सभी साथियों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को अपराह्न 2 से 4 बजे तक X (ट्विटर) पर हैशटैग अभियान चलाया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गौतम बुद्ध नगर पर धरना देकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। मार्च के तीसरे सप्ताह में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल महारैली आयोजित कर भारत सरकार तक शिक्षकों की आवाज पहुंचाई जाएगी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष बिसरख स्मिता सिंह, रजनी यादव, हेमंत, शशि मिश्रा, माजिया सुल्ताना,अनु शर्मा, सीमा वार्ष्णेय, सीमा तिवारी, सरताज अहमद, पारुल उपाध्याय, शिप्रा सिंघल, मुनेश कुमारी, गुलशन लता पाठक, सुधा सिंह ,सारिका रस्तोगी ,कुसुम लता शर्मा ,पुष्प लता, पूनम खन्ना, चंद्रशेखर गोयल सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

