-जुनेदपुर गांव में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कराया था सड़क का निर्माण
-घटिया सड़क बनाने वाले पर कार्रवाई की मांग
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: बिलासपुर के जुनेदपुर गांव में सड़क बहुत खराब हो गई थी। सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की परेशानी को देखते हुए करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से सड़क बनवाने की मांग की थी। प्राधिकरण ने टेंडर निकालकर आरसीसी सड़क का निर्माण कराया था। निर्माण के लगभग एक माह में ही सड़क टूटने लगी। मामले में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सड़क का निर्माण दोबारा कराने व घटिया गुणवत्ता की सड़क बनाने वाले ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

प्राधिकरण में सौंपा ज्ञापन
घटिया गुणवत्ता की सड़क बनाने के मामले में संगठन ने
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर
संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने कहा कि जुनेदपुर गांव के मुख्य मार्ग में पिछले लंबे समय से गहरे गहरे गड्ढे बने हुए थे। इस मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया जिसके बाद यह सड़क दनकौर सिकंदराबाद रोड से जुनेदपुर होते हुए रोशनपुर तक सड़क का निर्माण कार्य ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा कराया गया। जिसमें बेहद घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग किया गया। सड़क बनने के मात्र 25 दिन बाद ही सड़क जगह-जगह से उखड़नी शुरू हो गई। इस अवसर पर बलराज हूंण, चौधरी प्रेम प्रधान, यतेंद्र नागर, रिंकू बैसला, कृष्णा नागर, सतवीर टाईगर, दुलीचंद नागर, मूलचंद शर्मा, धनराज नागर, कुंवर पाल, जितेंद्र भाटी, संदीप कसाना, नरेश भगत सिंह, सेलक आदि लोग मौजूद थे।
