-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा सिटी पार्क में आयोजित किया जा रहा शो
-विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा सिटी पार्क में आयोजित किया जा रहा फ्लावर शो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फ्लावर शो में विभिन्‍न प्रजाति के फूलों की सुंदरता देखने व फूलों के बारे में जानकारी के लिए बड़ी संख्‍या में लोग सिटी पार्क पहुंचे। लोगों ने फूलों से बनाई गई विभिन्‍न आकृति के साथ सेल्‍फी ली। साथ ही सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। प्रदर्शनी में 50 से अधिक वैरायटी के 70 हजार से अधिक पुष्प प्रदर्शित किए गए हैं। प्राधिकरण की तरफ से पुष्प प्रदर्शनी में प्रवेश और पार्किंग निशुल्क रखा गया है।

ड्रोन शो में दिखा नजारा
फ्लावर शो में ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बनी आकृति लोगों को खूब आकर्षित कर रही है। फूलों से बने राष्ट्रीय पक्षी मोर, कैटरपिलर, टाइगर, बटरफ्लाई आदि आकृतियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शो के दौरान ही रात में ड्रोन शो का भी आयोजन किया जा रहा है। ड्रोन शो में आसमान में विभिन्‍न आकृति बनाई जाती है। ड्रोन शो में तिरंगा, ग्रेटर नोएडा का लोगो, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की फोटो, नॉलेज पार्क, महिला क्रिकेट टीम, नोएडा एयरपोर्ट, अयोध्‍या मंदिर सहित अन्‍य आकृति बनाई गई।