-बदमाशों ने पुलिस टीम पर चला दी थी गोली
-बदमाशों के पास से 2 तमंचा सहित अन्य सामान हुआ बरामद
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा कोतवाली पुलिस व बदमाशों के बीच रात के अंधेरे में मुठभेड़ हो गई। अपने को घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर ही गोली चला दी। पुलिस के द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाश की पहचान सैयद अमीन और गोरामिया के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो तमंचा व अन्य सामान बरामद किया है। दो दिन पूर्व ही बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गौवध निवारण अधिनियम 1955 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
तीन बदमाश गिरफ्तार
रबूपुरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। रोनिजा कट पर एक ऑटो सामने से आता दिखाई दिया, पुलिस ने जिसको रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रूका बल्कि ऑटो को मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस बल द्वारा उक्त ऑटो का पीछा किया गया। ऑटो में सवार बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। घायल बदमाशों के साथ ही पुलिस ने उनके तीन अन्य साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया, उनकी पहचान मुंसार कमाल, बिलाल व पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण के कब्जे से आटो,गौवध हेतु रखे गये उपकरण 2 चाकू, 4 सिरिंज, 4 इन्जेक्शन की सीसी,2 आरी सहितब्लेड, 1 वेल्ड हुआ लोहे का नुकीला सरिया, 2 मोहरे, 1 रस्सी का टुकडा व 4 खाली प्लास्टिक के कट्टे बरामद किये गये हैं। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
