-बदमाश ने पुलिस टीम पर कर दी थी फायरिंग
-घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रबूपुरा कोतवाली पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का ईनामी बदमाश घायल हो गया। गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने उपचार के लिए उसे सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया। बदमाश की पहचान संजू पुत्र रुक्का उर्फ लुक्का निवासी शेखपुर थाना चांदहट जिला पलवल हरियाणा के रूप में हुई है। बदमाश के ऊपर 5 मुकदमें दर्ज हैं। घटना के दौरान बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, चोरी की मोटर साइकिल व अन्‍य सामान बरामद किया है।

जांच के दौरान मुठभेड़
रबूपुरा पुलिस द्वारा कार्गो टी प्‍वाइंट पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सामने से एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं रूका और मोटर साइकिल मोडकर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। अपने को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश पर यूपी के साथ ही हरियाणा में भी मुकदमा दर्ज है।