-सिलेंडर मिलने पर श्रमिकों के चेहरे पर आई खुशी

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: इकोटेक–3, उद्योग केंद्र-2 के पास 5 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर वितरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप जिला प्रशासन गौतम बुद्ध नगर के तत्वाधान में, IOCL एवं MSME विभाग के सहयोग से इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा आयोजित किया गया। कैंप में बड़ी संख्‍या में आए श्रमिकों को एवं कर्मचारियों को 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर वितरित किए गए। सिलेंडर पाकर श्रमिकों के चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह पहल उनके लिए राहत का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी और उन्हें दैनिक जीवन में बड़ी सुविधा प्रदान हुई। सिलेंडर मिलने पर लोगों ने अधिकारियों का आभार जताया।

जताई खुशी
इस अवसर पर इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्‍यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन श्रमिकों को सस्ती एवं सुलभ LPG गैस उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल एक वितरण कैंप नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है। IBA भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा। विनीत बंसल ने कहा कि श्रमिकों के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की पहल समाज के हर वर्ग तक सीधा लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। MSME विभाग के निदेशक डॉ. आरके भारती ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन उद्योग एवं श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं और यह एक अनुकरणीय पहल है। इस अवसर पर सुनील दत्त शर्मा, राकेश अग्रवाल, डॉ. खुशबू सिंह, नरेश चौहान, अजय शर्मा, दर्शन शर्मा, अरविन्द भाटी, विमलेश सिंह, संजय त्यागी, संजय पांचाल, हर्षतोमर सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।