-चारों बदमाशों पर दर्ज हैं लगभग 30 मुकदमें
-घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सूरजपुर कोतवाली पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 2 बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान मुकेश व आकाश के रूप में हुई है। साथ ही पुलिस ने उनके दो अन्‍य साथियों को भी कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया। कांबिंग के दौरान गिरफ्तार बदमाशों की पहचान देवेंद्र और सतपाल के रूप में हुई है। उपचार के लिए घायल बदमाशों को पुलिस ने अस्‍पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने 4 तमंचा, मोटर साइकिल व अन्‍य सामान बरामद किया है। जांच के दौरान पता चला है कि बदमाशों पर 40 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

फ‍िसल कर गिरे बदमाश
सूरजपुर पुलिस टीम मोजर वियर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर चैकिंग कर रही थी। बिना नंबर प्‍लेट की 2 मोटर साइकिल पर आते 4 लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनों मोटर साइकिल सवार बदमाश बिना रुके अपनी मोटर साइकिल को तेज मोड़कर रेलवे लाइन के किनारे जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा जब पीछा किया गया तो हड़बड़ाहट में मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई। बदमाशों द्वारा अपने आपको घिरता देख पेड़ व झाड़ियों की आड़ लेते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गए।जांच के दौरान पता चला है कि बदमाश मुकेश के ऊपर 9, आकाश पर 7, देवेंद्र शर्मा पर 19 और सतपाल पर 14 मुकदमें दर्ज हैं।