-एक करोड़ के फ्लैट की गुणवत्ता पर महिला ने उठाया सवाल
-निंबस पार्क व्यू-2 सोसायटी में हुई घटना
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के चाई सेक्टर में स्थित निंबस पार्क व्यू-2 सोसायटी में रात लगभग ढ़ाई बजे जोरदार धमाका हुआ। फ्लैट में अकेले रहने वाली महिला डर गई। उसे लगा कि किसी ने बालकनी में कुछ फेंका है या भूत है। हिम्मत दिखाते हुए महिला ने जब लाइट जला बालकनी का गेट खोला तो वह अचंभित रह गई। बालमनी में प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा हुआ था। उस दौरान यदि बालकनी में कोई व्यक्ति बैठा होता तो वह गंभीर रूप से घायल हो जाता। महिला ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों ने बिल्डिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।

एक करोड़ का फ्लैट
महिला का कहना है कि फ्लैट का किराया 28 हजार रुपए महीने का है। यदि कोई व्यक्ति फ्लैट खरीदना चाहे तो कीमत एक करोड़ रुपए है लेकिन निर्माण की गुणवत्ता बहुत ही घटिया है। महिला का कहना है कि प्लास्टर गिरने की घटना रात में लगभग ढ़ाई बजे हुई। उस दौरान वह सो रही थीं। महिला का कहना है कि अक्सर रात में वह बालकनी में बैठती हैं। यदि उस दौरान वह बालकनी में होती तो सिर फट जाता। उनका कहना है कि मेंटेनेंस चार्ज नियमित दिया जाता है लेकिन गुणवत्ता बहुत ही घटिया है।
