-जॉब फेयर में विभिन्‍न क्षेत्र की नामी कंपनियों ने लिया हिस्‍सा
-जॉब पाने वाले युवाओं ने EZ Stays प्रबंधन का जताया आभार

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: छात्र आवास नेटवर्क EZ Stays के  द्वारा नॉलेज पार्क में मेगा जॉब फेयर-2026 का आयोजन किया गया। जॉब फेयर में 700 से अधिक युवाओं ने हिस्‍सा लिया। जॉब फेयर में भर्ती अभियान का नेतृत्‍व ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म Deloitte, ऑटोमोबाइल दिग्गज Bajaj, और डिजिटल क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों Car Dekho व Astro Talk ने किया। कंपनियों ने युवाओं की प्रतिभा के आधार पर उन्‍हें नौकरी का ऑफर दिया। जॉब फेयर में कई युवाओं को इंटर्नशिप के लिए भी ऑफर मिला। नौकरी पाकर युवा खुश हो गए। जॉब फेयर आयोजित करने के लिए युवाओं EZ Stays प्रबंधन का आभार जताया। यह पहल छात्र आवास क्षेत्र में एक बड़े बदलाव का संकेत है, जहाँ EZ Stays अब केवल रहने की सुविधा ही नहीं, बल्कि छात्रों के पेशेवर भविष्य को संवारने पर भी ज़ोर दे रहा है।

भविष्य निर्माण का विजन
इस अनूठी पहल के पीछे EZ Stays के संस्थापक अभिषेक कुमार, कुमार गौरव, वैभव खन्ना और अभिनव कुमार की दूरगामी सोच रही है। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा EZ Stays में हमारा उद्देश्य केवल रहने के लिए छत देना नहीं, बल्कि भविष्य का निर्माण करना भी है। यह जॉब फेयर हमारे छात्र समुदाय को वास्तविक दुनिया के अवसरों से सशक्त बनाने और शिक्षा व रोजगार के बीच की दूरी को कम करने के हमारे मिशन का प्रमाण है। मेगा इवेंट के सुचारू संचालन का श्रेय EZ Stays की मैनेजमेंट टीम के प्रमुख सदस्यों शेखर, रोहित, भूपेंद्र को जाता है। उनकी सटीक योजना और मेहनत ने एक ऐसा ऊर्जावान माहौल तैयार किया जहाँ सैकड़ों प्रारंभिक स्क्रीनिंग और साक्षात्कार एक साथ संपन्न हुए।