द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज में MCA, B.Tech IT एवं AIML छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति हुई। विद्यार्थियों ने कॉलेज में बिताए गए पलों को याद किया। कार्यक्रम में छात्रों, फैकल्टी सदस्यों एवं प्रबंधन ने वर्षों की शिक्षा, मित्रता और उपलब्धियों का उत्सव मनाया। विदाई समारोह उत्साह, हँसी और भावनाओं से भरपूर रहा। कार्यक्रम में सांस्‍कृतिक प्रस्तुतयों की श्रृंखला आयोजित की गई। जिसमें संगीत, नृत्य, मनोरंजक प्रस्तुतयाँ, इंटरैक्टिव गेम्स और जूनियर छात्रों द्वारा अपने सीनियर के सम्मान में आयोजित विभिन्‍न गतिविधियां शामिल थीं। इन प्रस्तुतयों ने समारोह में ऊजा और भावनात्मक जुड़ाव का वातावरण बनाया। फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्‍य की कामना की और उन्हें अपने पेशेवर जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संस्थान के मूल्यों और विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का आकर्षण टाइटल सेरेमनी रही। जहां विद्यार्थियों को विभिन्‍न मनोरंजक एवं व्‍यक्तित्‍व आधारित टाइटल से सम्‍मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन केक कटिंग सेरेमनी के साथ हुआ। जहाँ छात्रों ने अपने कॉलेज जीवन की अवि‍स्मरणीय यादों को ताजा किया।