-सोसायटी में शांतिपूर्ण संपन्‍न हुआ चुनाव
-विजयी प्रत्‍याशियों को निवासियों ने दी बधाई

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ओमेक्स पाम ग्रीन्स (OPG) सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव में बड़ी संख्या में फ्लैट मालिकों ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। चुनाव परिणामों में सोसाइटी के विकास, वित्तीय अनुशासन, पारदर्शी प्रशासन एवं निरंतर कार्य संस्कृति को प्राथमिकता देने वाले ओपीजीआरसी (OPGRC) पैनल को निवासियों का समर्थन प्राप्त हुआ । OPGRC पैनल के 7 सदस्य और OPGWC पैनल के 2 सदस्य एओए कार्यकारिणी में निर्वाचित हुए। विजयी सभी प्रत्‍याशियों को निवासियों ने बधाई दी। विजयी प्रत्‍याशियों ने चुनाव में किए गए सभी वादों को पूरा करने का आश्‍वासन दिया। नवनिर्वाचित टीम ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल व्यवस्थापन नहीं, बल्कि ओमैक्स पाम ग्रीन्स को ग्रेटर नोएडा की सबसे सुव्यवस्थित, सुरक्षित, स्वच्छ, हरित और आदर्श आवासीय सोसाइटी के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक निर्णय पारदर्शिता, वित्तीय उत्तरदायित्व और निवासियों की भागीदारी के सिद्धांतों पर आधारित होगा।

विजयी प्रत्‍याशी
चुनाव में अध्‍यक्ष पद पर आरआर राजभर, उपाध्‍यक्ष पद पर नीतू वर्मा, सचिव पद पर निखिल वकील, कोषाध्‍यक्ष पद पर लक्ष्‍मण सिंघल व सदस्‍य पद पर अवनीश, शरद जैन, फणेंद्र नाथ व दीपक मनकोटिया को चुना गया। विजयी उम्मीदवारों ने सोसाइटीवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वह प्रत्येक निवासी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पारदर्शी, जवाबदेह एवं सहभागी प्रशासन सुनिश्चित करेंगे। नवनिर्वाचित टीम ने कहा कि पिछले कार्यकाल में सोसाइटी में अनेक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कार्य किए गए, जिनमें वित्तीय अनुशासन स्थापित कर लाखों रुपये की वार्षिक बचत एवं अतिरिक्त आय सुनिश्चित करना, हरित एवं पर्यावरणीय पहल को बढ़ावा देना, पार्कों का व्यापक सौंदर्यीकरण एवं जैव विविधता संरक्षण, ईवी चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार, क्लब एवं खेल सुविधाओं का उन्नयन, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, सीसीटीवी नेटवर्क का विस्तार, सार्वजनिक क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण, हॉर्टिकल्चर सुधार, स्वच्छता अभियान, कचरा पृथक्करण एवं कम्पोस्टिंग जैसी पहलें प्रमुख रहीं।