द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: देश में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ बढ़ती छेडछाड, बलात्कार, हत्या, घरेलु हिंसा, दहेज उत्पीड़न जैसे मामलों को रोकने की मांग के समर्थन में महिला उन्नति संस्था ने जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर रेनूबाला शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष रेनूबाला शर्मा ने बताया कि आए दिन महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हो रही आपराधिक घटनाएं बेहद चिंतित करने वाली हैं। महिलाओं के साथ घर से लेकर बाहर तक हिंसा की घटनाएं एक असुरक्षित समाज का परिणाम है। जिस कारण महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। संस्थापक डा.राहुल वर्मा ने कहा कि आज देश भर में संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने जिलों मे महिला सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी है, उसी कडी मे गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग के नाम संबोधित ज्ञापन मे महिलाओ एवम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाने, महिला सम्बंधित अपराधों मे त्वरित कार्रवाई किये जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर रणवीर चौधरी, डा. वंदना सिंह, एडवोकेट अनिल भाटी, एडवोकेट सीमा भाटी, दीपा रानी, अजयपाल भाटी, माधुरी चौहान, पूजा अवाना, रेहाना अल्वी, जहीर खान, एडवोकेट ज्योति भाटी, एडवोकेट पारूल चौधरी, एडवोकेट निशा वेसोया, एडवोकेट अरुणा शर्मा आदि सदस्य मौजूद थे।
