द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: अशोका एन्क्लेव सोसायटी सेक्टर–1ए, ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने शहर की विभिन्‍न सोसायटी व सेक्‍टर के लोगों को अच्‍छा संदेश दिया है। देखने में आता है कि सोसायटी व सेक्‍टर में होने वाले आरडब्‍ल्‍यूए चुनाव में पैसा खर्च करने के साथ ही तमाम हथकंडे अपनाए जाते हैं। लेकिन अशोका एन्क्लेव में लोगों ने सर्वसम्‍मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें नितिन राय को अध्‍यक्ष, सुशील कुमार को उपाध्‍यक्ष, राजेश शास्‍त्री को सचिव, योगेंद्र पाल शर्मा को कोषाध्‍यक्ष बनाया गया। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बालेश्वर, वरुण कुमार कौशिक, बृहमेश कुमार सोनी, सुषमा शर्मा, शशि सिंह व पूनम भाटी को रखा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में किसान नेता ब्रिजेश भाटी व सेक्टर ओमिक्रॉन 1A के अध्यक्ष योगिंदर मावी मौजूद थे। इस अवसर पर ब्रिजेश भाटी ने कहा कि सोसाइटी में निर्विरोध चुनाव हुआ है, जिसका शहर में एक अच्छा मैसेज गया है।