-प्राधिकरण अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान का दिया आश्वासन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सेक्टर अल्फा एक RWA के अध्यक्ष एनसी शर्मा के नेतृत्व में टीम ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की।टीम ने सेक्टर की विभिन्न समस्याओं से प्राधिकरण अधिकारियों को अवगत कराया। RWA ने प्राधिकरण के CEO के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्याओं को हल कराने की मांग की। प्राधिकरण अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सेक्टर की सभी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।

बताई यह समस्याएं
टीम ने प्राधिकरण अधिकारियों को बताया कि सेक्टर में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है, इस कारण गलियों में अंधेरा रहता है। पार्क व ग्रीन बेल्ट में सफाई न होने की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। बताया कि सेक्टर में जगह-जगह पीजी चल रहे हैं। पीजी संचालकों के द्वारा सेक्टर में जगह-जगह गंदगी फैलाई जाती है। आस-पास के लोग उन्हें मना करते हैं बावजूद वह लोग कूड़ा फैलाते हैं। पीजी संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मांग की कि सेक्टर में जहां पर भी नालियां खुली हैं उन्हें ढ़का जाए।
