-त्‍योहारों पर लगातार जारी है खाद्य विभाग की कार्रवाई
-जांच के लिए लैब भेजे गए एकत्र नमूने

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: त्‍योहारों को देखते हुए खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग की टीम दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र करने के साथ ही साफ-सफाई की भी जांच कर रही है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि टीम ने जिले में विभिन्‍न स्‍थानों पर जांच की। जांच के दौरान कुछ खाद्य पदार्थों को सीज भी किया गया। साथ ही खाद्य पदार्थ बनाने वाली कंपनियों के किचन में गंदगी मिलने पर उन्‍हें नोटिस भी जारी किया गया है। टीम ने 10 नमूने एकत्र किए हैं, जांच के लिए सभी को लैब भेजा गया है।

40 किलो सरसों तेल सीज
विभाग की टीम ने दादरी स्थित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रोजो से वैद्यनाथ शहद के अलग अलग बैच के कुल 02 नमूने लिए गए । लेबल पर यूज़ बाय डेट अथवा एक्सपायरी तिथि अंकित न होने के व मिथ्याछाप होने कारण सीज किया गया। ईकोटेक 01 स्थित डोमिनोज पिज्जा की बेस किचिन से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल खुला, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल पैक, पनीर तथा वेज मोमोज़ का 01-01 नमूना लिया गया। सफाई एवं स्वच्छता संतोषजनक न पाए जाने पर सुधार नोटिस जारी किया गया। सेक्टर 44 नोएडा स्थित स्विग्गी इंस्टमार्ट तथा सेक्टर 142 स्थित बिग बॉस्केट स्टोर का निरीक्षण किया गया और सफाई एवं स्वच्छता संतोषजनक न मिलने तथा आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर नोटिस जारी किया गया। नॉलेज पार्क 3 स्थित फ्लिपकार्ट स्टोर का निरीक्षण किया गया तथा सरसों के तेल का 01 नमूना लेकर लगभग 40 किलोग्राम सरसों का तेल लेवल पर बैच नंबर, पैकिंग तिथि एवं एक्सपायरी तिथि अंकित न होने के कारण सीज कर दिया गया।