-साहस और निष्ठा जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए किया प्रेरित

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। छात्रों के द्वारा विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुति दी गई। स्‍कूल प्रबंधन व टीचरों के द्वारा छात्रों को महानवमी व दशहरा पर्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका कंचन कुमारी ने कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में ईमानदारी, साहस, करुणा और निष्ठा जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

रावण के पुतले का दहन
कार्यक्रम में भगवान राम की रावण पर विजय की कथा का रोचक वर्णन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को पर्व के सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्त्व को समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उल्लास और उमंग से भर दिया। समारोह का समापन पर रावण के पुतले के प्रतीकात्मक दहन किया गया। जिसने माध्‍यम से यह संदेश दिया कि अंततः सदैव अच्छाई की बुराई पर विजय होती है। आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया और समारोह को सभी के लिए यादगार एवं सार्थक बनाया।