द न्‍यूज गली,ग्रेटर नोएडा: आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (एआईएमटी), ग्रेटर नोएडा में 31 अक्टूबर को “एचआर कॉन्क्लेव 2026” का आयोजन किया गया। एचआर कॉन्क्लेव में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर विशेषज्ञों ने भविष्य के कार्यस्थल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। हेड (एचआरएम/ओबी) डॉ. बबीता भाटी ने कॉन्क्लेव की थीम प्रस्तुत की। संस्थान के डायरेक्टर मेजर जनरल (डॉ.) राजेंद्र बाना ने स्वागत संबोधन दिया। प्रियागोल्ड की नंदिता सिंह ने एआई आधारित भर्ती एवं कौशल-आधारित चयन, आईआईएफसीएल के डॉ. कृष्ण चैतन्य झा ने वर्कफोर्स प्लानिंग, टीसीएस के अमरेंद्र विषेन ने परफॉर्मेंस मैनेजमेंट, जिंदल एसएडब्ल्यू लिमिटेड के गौरव कुमार ने कर्मचारी कल्याण, सुरक्षा एवं समावेशन तथा भारती एयरटेल के मधवेंद्र सिंह ने मानव-एआई सहयोग और भविष्य के कार्यस्थल पर अपने विचार रखे। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों को उद्योग विशेषज्ञों से संवाद का अवसर मिला। डायरेक्टर ने अतिथियों को सम्मानित किया तथा हेड एकेडमिक्स डॉ. अनुभव वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। नशा मुक्त भारत अभियान की छठी वर्षगांठ पर उपस्थित लोगों ने नशामुक्ति की शपथ ली।