द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: कुलीपुरा गांव में ईनामी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शुरू हुआ। यह फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 है। प्रतियोगिता में विभिन्‍न गांवों की 32 टीम हिस्‍सा ले रही हैं। उदघाटन कासना व्‍यापार मंडल के अध्‍यक्ष व वरिष्‍ठ समाजसेवी रघुराज भाटी ने किया।इस अवसर पर रघुराज भाटी ने कहा खेल किसी भी प्रकार का हो, खेल से आपसी भाईचारा बनता है। आयोजकों ने बताया शुक्रवार को मिलकलक्षी व सैनी गांव की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता का समापन 15 नवंबर को होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख व उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए का नकद पुरस्‍कार मिलेगा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे। लोगों ने खेलों का आनंद लिया और खिलाडियों का उत्‍साह बढ़ाया। इस अवसर पर जयवीर महाशय, रोहित कुमार, ओमान मुखिया, हरीश भाटी, नरेंद्र कुमार, जसराम भाटी, कपिल भाटी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।