-जोरदार धमाके के साथ गिरी मकान की छत
-घटना के वक्‍त घर पर नहीं थे परिवार के लोग

द न्‍यूज गली, नोएडा: सोमवार सुबह दिन निकलने के साथ ही नोएडा में बड़ा हादसा हो गया। जोरदार धमाके के साथ एक मकान की पूरी छत गिर गई। घटना के बाद आस-पास के लोग सहम गए। लोगों को लगा कि घटना में परिवार के सभी सदस्‍यों की मौत हो गई। जांच के बाद पता चला कि घटना के दौरान घर में परिवार का कोई भी सदस्‍य नहीं था। जिसके बाद लोगों ने राहत की सास ली। यह मकान कई साल पहले नोएडा प्राधिकरण के द्वारा बनाया गया था। लोगों ने गुणवत्‍ता पर सवाल उठाया है।

जर्जर हो गई थी छत
नोएडा सेक्‍टर 31 के सी ब्‍लाक में प्राधिकरण के द्वारा कई साल पहले फ्लैट बनाए गए थे। लोगों ने बताया कि यहां के कई फ्लैट जर्जर हो चुके हैं। जिस मकान की छत गिरी उसमें रहने वाला परिवार घर पर नहीं था। सुबह लगभग आठ बजे दूसरे फ्लोर की पूरी छत गिर गई। जोर का धमाका होने पर नीचे वाला मकान भी हिल गया। वहां पर रहने वाले सभी के मुंह से यही निकला यदि परिवार के लोग घर में होते तो बड़ी घटना हो सकती थी।