द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: रोजा जलालपुर गांव में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान का आयोजन किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा पौधारोपण कीया गया। अभियान के दौरान लोगों को पेड़ों की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर अनिल नागर ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण अभियान को गाँव में चलते लगभग एक महीने से ऊपर हो गया हैं।  गाँवों में लगातार नई-नई कालोनियां बनती जा रही हैं और पेड़ कटते जा रहे हैं। उन्‍होंने सभी से एक-एक पौधा लगाने की अपील की।

महसूस कर रहे हैं गर्व
इस अवसर पर भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल यादव ने कहा कि पौधारोपण अभियान से जुड़कर गर्व महसूस हो रहा है।  मास्टर भँवर सिंह नागर ने मौसमी का पौधा लगाकर सभी को पेड़ों की रक्षा करने की शपथ दिलाई। सादुललापुर निवासी पप्पू प्रधान और सरजीत नागर समाजसेवी ने आम का पेड़ लगाकर एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर दीपक शर्मा, सचिन नागर, राम नरेश यादव, देवेन्द्र प्रधान, अनिल मास्टर, नानक शर्मा, कैप्टन पंचशील, डाक्‍टर राजेंद्र विकल, कर्ण सिंह भाटी, सनतू यादव,अमरजीत तंवर,मोनू महतो,  घनश्याम शर्मा, दिनाकर फौजी सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।