-युवाओं का आरोप वादे के अनुरूप नहीं मिल रहा रोजगार
-सभी युवाओं को उनका हक दिलाने का वादा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित युवाओं ने पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव से दिल्‍ली में मुलाकात की। युवाओं ने कहा कि एयरपोर्ट के लिए उनकी जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। जिन किसानों की जमीन गई हैं उस परिवार को पांच लाख रुपए अतिरिक्‍त अथवा स्‍थाई रोजगार का आश्‍वासन मिला था। बड़ी संख्‍या में किसानों ने रोजगार दिलाने की मांग की थी। लंबा समय बीत जाने के बाद भी रोजगार की मांग पूरी नहीं हो रही है। युवाओं का आरोप है कि जो रोजगार दिया जा रहा है वह अस्‍थाई है, गार्ड की नौकरी करने को कहा जा रहा है। अखिलेश यादव ने युवाओं को उनका हक दिलाने का आश्‍वासन दिया। 

संसद में रखेंगे बात
युवाओं ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से रोजगार मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने युवाओं की बात सुनी और आश्‍वासन दिया कि उनकी मांग को जल्‍द ही संसद में रखा जाएगा। कहा प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी किसानों का उनका हक दियाया जाएगा। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी,  दीपक भाटी, ठाकुर राजेश सिंह रोही, रोहित मत्ते गुर्जर, लोकेश चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।