
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: मिहिर भोज बालिका डिग्री कॉलेज दादरी में में डिस्ट्रिक्ट लेवल, यूनिवर्सिटी लेवल व प्रदेश लेवल पर खेलकूद में मेडल जीतने वाली छात्राओं को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 14 लड़कियों को 2100 का उपहार संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक की 144 वी जयंती पखवाड़े के अवसर किया गया। हरिश्चंद्र भाटी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां जहां एक तरफ हवाई जहाज उड़ा रही हैं वहीं दूसरी तरफ खेल के मैदान में भी अपना कर्तव्य दिख रही हैं।
मिला खेल का सामान
हरिश्चंद्र भाटी ने खिलाडि़यों को खेल का सामान उपलब्ध कराने के लिए 51000 रुपये का चेक दिया। कहा कि खिलाडि़यों के लिए भविष्य में भी हर संभव मदद की जाएगी। खिलाडि़यों ने तालियां बजाकर उनका आभार जताया। इस अवसर पर कॉलेज के अध्यक्ष डाक्टर देवेंद्र टाइगर, सचिव श्यामवीर भाटी, कोषाध्यक्ष मनवीर नागर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, राजे कसाना, सोमेश गुप्ता, विजय नागर, कॉलेज की प्राचार्य सत्य ओझा, खेल अधिकारी श्रद्धा भाटी, चंचल वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।