-छात्रों का आरोप महंगी फीस लेने के बाद भी नहीं मिलता खाना
-हास्टल प्रबंधन का कहना है कि रात में कम पड़ गया था खाना
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क के हास्टलों में देश के कोने-कोने से आकर हजारों की संख्या में छात्र रहते हैं। सुविधाओं के नाम पर छात्रों से लाखों रुपए की फीस वसूली जाती है लेकिन सुविधाएं तो दूर अच्छा खाना भी नसीब नहीं होता है। स्टेनजा लिविंग हास्टल में खाना न मिलने पर बुधवार रात में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। नाराज छात्रों ने हास्टल के गेट पर ही प्रदर्शन किया। छात्रों ने हास्टल प्रबंधन पर तमाम आरोप लगाए। बाद में खाना मिलने पर छात्रों का गुस्सा शांत हो गया।
Greater Noida: स्टेनजा लिविंग हास्टल में खाना न मिलने पर भड़के छात्रों ने किया हंगामा। नाराज छात्रों ने भूखे पेट हास्टल के खिलाफ की नारेबाजी @GreaterNoidaW @GreaterNoidaW @EduMinOfIndia pic.twitter.com/UzxTaeagOB
— The News गली (@The_News_Gali) February 19, 2026
यह था मामला
नॉलेज पार्क में स्थित स्टेनजा लिविंग हास्टल में रहने वाले छात्रों को रात में खाना नहीं मिला। कुछ देर तक इंतजार करने के बाद छात्र नाराज हो गए। नाराज छात्रों ने भूखे पेट ही हास्टल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों ने गेट पर ही हंगामा शुरू कर दिया। स्टेनजा लिविंग में प्रबंधन का कार्य देखने वाले अंकित यादव का कहना है कि रात में खाने में पनीर व नॉनवेज था। सभी छात्रों के हिसाब से खाना बनवाया गया था। छात्रों के द्वारा ज्यादा डाइट लेने के कारण खाना कम पड़ गया। लगभग एक घंटे में खाना तैयार करा छात्रों को दिया गया।

