द न्यूज गली,नोएडा: नोएडा सेक्टर 128 निवासी रेखा मल्होत्रा द्वारा छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ में नवरात्रि के अवसर पर अनहद नाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी। रेखा मल्होत्रा ने कहा जब मन शांत होता है तब भीतर से एक अनहद नाद गूंजने लगता है। ममता और वात्सल्य ऐसे अद्भुत धागे हैं। जिससे परमात्मा ने हम सभी को एक दूसरे के प्रेम के धागे में बांध दिए हैं। इस दौरान माता के जयकारे से पूरा वातावरण शांतमय हो गया। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। मंच संचालन नोएडा सेक्टर 70 निवासी कथक गुरु प्रभा दुबे ने किया और नोएडा,दिल्ही एनसीआर के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध एनर्जी अल्केमिस्ट एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक रेखा मल्होत्रा द्वारा हाल ही में पवित्र श्री आद्या कात्यायनी शक्ति पीठ, छतरपुर मंदिर में एक विशेष हीलिंग एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। पिछले 19 वर्षों से ऊर्जा हीलिंग, ध्यान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में कार्यरत रेखा मल्होत्रा लोगों को उनके भीतर छिपी शक्ति से जोड़ने और जीवन में संतुलन, स्पष्टता एवं परिवर्तन लाने में सहायता कर रही हैं। इस सत्र का मुख्य केंद्र इच्छा पूर्ति (Wish Fulfilment) रहा, इस विश्वास के साथ कि मां के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता, यदि सही ऊर्जा और भावना के साथ प्रार्थना की जाए। सत्र सभी के लिए एक गहन, शांत और परिवर्तनकारी अनुभव रहा, जिसने प्रतिभागियों में नई ऊर्जा, आस्था और आत्मिक संतुलन का संचार किया।
