द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (AIMT) ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय 9 वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICADT-LADSNI 2026 का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का मुख्य विषय एडवांसमेंट्स इन डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: लीवरेजिंग एआई एंड डेटा साइंस फॉर नेक्स्ट-जेनेरेशन इनोवेशन है। कार्यक्रम का उद्घाटन उपस्थित वक्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। वक्ताओं ने तकनीकी प्रगति और शिक्षा के समन्वय पर जोर दिया। सम्मेलन की रूपरेखा डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (डॉ.) राजेंद्र बाना ने किया।

विशेषज्ञों ने व्यक्त किया विचार
मेजर जनरल नवराज ढिल्लों (VSM) ने अतिथियों का स्वागत किया एवं विद्यार्थयों को भविष्य में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस को सक्षम तरीके से सिखने पर ज़ोर दिया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल विक्टर एर्डेश (Ph.D.), डिफेंस एवं एयर अटैशे (हंगरी दूतावास) ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डाला। तकनीकी सत्रों में त्रिभुवन विश्वविद्यालय (नेपाल) के डॉ. राम बाबू महतो, कर्नल राजेश शर्मा (सेवानिवृत्त), डॉ. इब्राहिम शुएब, प्रोफेसर (डॉ.) अमरेंद्र पाणि ,मिसेज डेविस (हंगरी का दूतावास) और WASME की कार्यकारी निदेशक डॉ. संपा बनर्जी ने एआई, साइबर सुरक्षा और उभरते तकनीकी रुझानों पर अपने विचार साझा किए। प्रथम सत्र का समापन रजिस्ट्रार कर्नल दिनेश त्यागी (SM) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन 28 मार्च को डॉ. एस. पी. मालयाथ और एकेडमिक हेड प्रोफेसर (डॉ.) अरविंद वर्मा शोधकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही उत्कृष्ट शोध पत्रों को बेस्ट पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

