कार्यक्रम में देश की 200 से अधिक आर्य समाजों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
-नेपाल, मॉरीशस, नैरोबी की राष्ट्रीय आर्य समाज ने किया मांग का समर्थन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित ईशान में आर्य समाज का भव्य प्रांतीय महासम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में देश की 200 से अधिक आर्य समाजों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन जेवर एयरपोर्ट का नामकरण आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद के नाम पर किए जाने को लेकर किया गया था। जिसका प्रस्ताव आर्य प्रतिनिधि सभा गौतम बुद्ध ने रखा। प्रस्ताव का समर्थन दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, उड़ीसा के साथ ही नेपाल, मॉरीशस व नैरोबी देश ने भी किया। सम्मेलन में मुरादाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर की प्रतिनिधि सभा ने भी हिस्सा लिया। भारतीय किसान यूनियन मंच, भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, सामाजिक गुर्जर पत्रिका, ब्राह्मण महासभा नेपाल ने भी अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरन पहलवान पारसौल व संचालन आर्य सागर ने किया।
Greater Noida: आर्य प्रतिनिधि सभा गौतम बुद्ध नगर ने किया भव्य महासम्मेलन का आयोजन। कार्यक्रम में देश की 200 से अधिक आर्य समाजों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा।
जेवर एयरपोर्ट का नाम महर्षि दयानंद करने की मांग @GreaterNoidaW pic.twitter.com/voUQgYezUp— The News गली (@The_News_Gali) April 11, 2026

सम्मान के साथ समझौता नहीं
इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा गौतम बुद्ध नगर के प्रधान डॉक्टर राकेश कुमार आर्य ने कहा आर्य समाज आंदोलनकारी संगठन नहीं। यदि सरकार हमारी मांग नहीं मानेगी तो समाज आंदोलन करेगा। महर्षि दयानंद के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। मुख्य अतिथि राज ऋषि विक्रम सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद ने देश की आजादी में अमूल्य योगदान दिया। उनके अमूल्य ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश को पढ़कर अनेकों क्रांतिकारियों ने प्रेरणा ली। भारत सरकार को महर्षि दयानंद को सम्मान देना चाहिए और उनके नाम पर एयरपोर्ट होना चाहिए। ईशान इंस्टीट्यूट के चैयरमैन डी के गर्ग ने कहा कि देश की आजादी में आर्य समाधियों ने बढ़चर का हिस्सा लिया। देश में एक भी एयरपोर्ट का नाम आर्य समाज के संस्थापक के नाम नहीं है। जबकि सरदार पटेल, वीर सावरकर, शहीद भगत सिंह ने उनसे प्रेरणा ली थी उनके नाम पर एयरपोर्ट मिलता है। आर्य सागर खारी ने कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान में 200 से अधिक विभिन्न किसान, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक संगठनों का समर्थन पत्र मिला है। यदि सरकार मांग पूरी नहीं करती है तो गांव-गांव तक जाएंगे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसे अनेक सम्मेलन किए जाएंगे । इस अवसर पर आर्य पृथ्वी सभा गौतम बुद्ध नगर के प्रधान डॉक्टर राकेश आर्य, जितेंद्र भाटिया, देवेंद्र आर्य, आर्य सागर खारी,पूरन पहलवान, गजेंद्र सिंह सोलंकी, अजय आर्य, आचार्य कुंवरपाल शास्त्री, आचार्य राजकुमार शास्त्री, आचार्य जैनेंद्र, आचार्य करण सिंह, बलबीर प्रधान, विजेंद्र प्रधान, राम प्रसाद आर्य, गजराज आर्य, संतराम आर्य आदि लोग उपस्थित थे।
