-प्रतियोगिता में 40 स्‍कूल व अकेडमी के 800 युवाओं ने लिया था हिस्‍सा
-भाजपा जिलाध्‍यक्ष अभिषेक शर्मा थे मुख्‍य अतिथि

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव-2026 के अंतर्गत भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन साइट-4 के सेंट्रल पार्क में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और डांस एकेडमी के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया । कमेटी के संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया नृत्य प्रतियोगिता में 20 स्कूलों और 20 एकेडमी के 800 से अधिक युवाओं ने हिस्‍सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 40 परफॉर्मेंस हुई जिन्हें तीन श्रेणियों भक्ति, देशभक्ति और अकादमी में बांटा गया था। सभी श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए।

प्रतियोगिता के विजेता
भक्ति संगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम ने जीता। प्रतियोगिता में उन्‍होंने शानदार प्रस्‍तुति दी। द्वित्तीय पुरूस्कार आरबीएम पब्लिक स्कूल व तृतीया पुरूस्कार रोज वुड स्कूल एवं सिटी हार्ट एकेडमी ने जीता। देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, सिरसा, द्वितीय पुरूस्कार सिटी हार्ट एकेडमी व तृतीय पुरूस्कार आर्य दीप पब्लिक स्कूल, सूरजपुर ने जीता। एकेडमी ग्रुप प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार आर्टिस्टिक डांस एकेडमी, द्वितीय पुरूस्कार नृत्य गुरुकुल डांस एकेडमी व तृतीय पुरूस्कार यू केन डांस एकेडमी एवं ताल नृत्यालय एकेडमी ने जीता। इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, बिजेन्द्र सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी, मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कुलदीप शर्मा,कमल सिंह आर्य, हरेंद्र भाटी, केके शर्मा, अमित गोगल, मुकेश शर्मा, मुकुल गोयल,अरुण गुप्ता,अनिल कसाना ,सुनील प्रधान, अजय रामपुर,गिरीश जिन्दल ,अतुल जिन्दल ,विशाल जैन , मनोज यादव,श्यामवीर भाटी , दीपक भाटी , विकास भाटी, रिंकू भाटी, अंकुर गर्ग राहुल नम्बरदार , प्रभाकर देशमुख, प्रमोश मास्टर व अन्‍य लोग उपस्थित थे।