-10 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
-अतिक्रमण मुक्त जमीन की अनुमानित कीमत 20 करोड़

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र भनौता गांव में कुछ लोगों के द्वारा अवैध कॉलोनी काटने की तैयारी की जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दस्‍ते बनाए गए निर्माण को ध्‍वस्‍त कर दिया। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि 10 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्‍त कराया गया। जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपए है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति को अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अवैध कॉलोनी में गाढ़ी कमाई न फंसाएं।

खसरा नंबर 387 पर कब्‍जा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की टीम अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि ग्राम भनौता के खसरा संख्या 387 की जमीन पर कालोनाइजर अवैध निर्माण कर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक रोहित गुप्ता व वर्क सर्किल दो की टीम पूरी टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और लगभग 10 हजार वर्ग मीटर जमीन कब्जे से मुक्त करा लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई लगभग घंटे तक चली।