द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बैंक कर्मचारी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। युवक की पहचान मंजीत मिश्रा के रूप में हुई है। वह इंदिरापुरम ग़ाज़ियाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ससुराल वालो से चल रहा विवाद
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मनजीत का उसके ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। मनजीत के घर वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के पर्दाफाश में पुलिस की दो टीमें लगा दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।