-कार्यक्रम में सेक्टर के साथ ही शहर के लोगों ने की शिरकत
-सभी ने एक दूसरे को गले मिल कर दी होली की बधाई

द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा: बीटा एक सेक्टर में  RWA के द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सेक्टर के सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टर के निवासियों के साथ ही शहर के लोगों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। वरिष्ठ कवि मुकेश शर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया।


बरसे फूल
होली मिलन कार्यक्रम के दौरान ढोल नगाड़ो की थाप पर लोग खूब थिरके। ढोल की थाप पर नृत्य करने के साथ ही फूलों की बारिश कर लोगों ने होली खेली। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने होली की मिठास गुझिया के साथ ही अन्य पकवान का आनंद लिया। इस अवसर पर सेक्टर की RWA अध्यक्ष संगीता शर्मा एवं महासचिव हरेंद्र भाटी ने सभी सेक्टरवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख , स्वस्थ्य एवं उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान RWA के संरक्षक शीतला प्रसाद,देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना, विपिन भाटी, ओमप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।