-भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में लगाया था सट्टा
-सेक्टर-113 पुलिस और CRT/SWAT-2 टीम को मिली सफलता
द न्यूज गली, नोएडा: नोएडा में सेक्टर-113 पुलिस और CRT/SWAT-2 टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5 सट्रेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके द्वारा टी-20 वर्ल्ड कप मैच में भारत व इंग्लैड के बीच हुए मुकाबले में बड़े पैमाने पर सट्टा लगवाया गया था। सट्टा लगवाने के लिए गैंग के सदस्यों ने नोएडा सेक्टर 113 में स्थित सीबी टेक स्टेडिया सोसायटी में एक फ्लैट किराए पर लिया था। गैंग के सदस्य टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों पर ज़ूम ऐप के जरिए करोड़ों की सट्टेबाजी और धोखाधड़ी कर रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने पुलिस ने विनय सहगल, नवदीप सिंह, राजीव शर्मा, सलील सेठ और देव कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से पुलिस ने 32 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 3 टैबलेट और 3 डेस्कटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया है।

विनय है मास्टरमाइंड
पुलिस ने बताया कि गैंग का मास्टरमाइंड विनय सहगल दिल्ली का रहने वाला है। वह ज़ूम ऐप और ज़ूम ऑडियो के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहा था। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इस गैंग का नेटवर्क केवल दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि पंजाब और पड़ोसी देश नेपाल तक फैला हुआ था। पुलिस अब इनके बैंक खातों और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में और कितने बड़े खिलाड़ी शामिल हैं।
