द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भारत विकास परिषद के उत्तर मध्य क्षेत्र द्वारा, मंथन नवनिर्माण का क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन 2025 (दो दिवसीय) का आयोजन पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रांत के आतिथ्य में महाराजा अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी, ग्रेटर नोएडा में किया गया। सम्मेलन में रोहेलखंड पूर्व, रोहेलखंड पश्चिम, उत्तराखंड पूर्व, उत्तराखंड पश्चिम, हस्तिनापुर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बृज प्रांत, ब्रज उत्तर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्देश्य परिषद के लिए आत्म चिंतन, आत्म मंथन होता है, भविष्य की योजनाओं को बनाना और क्रियान्वयन करना होता है। कार्यक्रम में 8 प्रांत के प्रांतीय और शाखा स्तरीय लगभग 621 कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व राज्यपाल पॉण्डिचेरी डॉ किरण बेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री विनीत गर्ग, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा, क्षेत्रीय महासचिव राजीव गोयल, प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल, प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने किया। न्यायमूर्ति आदर्श गोयल ने विभिन्न वृतांतों के द्वारा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। डॉ किरण बेदी ने भारत विकास परिषद को पर्यावरण, प्रदूषण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया और परिषद में विश्वास व्यक्त किया कि परिषद के कर्मठ कार्यकर्ता हर कार्य में सक्षम हैं। रिपोर्टिंग में अप्रैल 2025 में तय किए लक्ष्य में कहाँ तक पहुँचे और अभी क्या शेष है जिसे सत्र के अंत तक पूरा करना है, इस पर विचार किया। इस अवसर पर वित्त सचिव प्रवेश चंद गुप्ता, मार्गदर्शक पंकज सक्सेना, कार्यक्रम समन्वयक राजेश पालीवाल, सतीश गोयल, लोकेश शर्मा, राजीव कुमार, विनीत आर्य, तरुणा शर्मा, राकेश मित्तल, हेमंत बाजपेई आदि लोग मौजूद थे।
