द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रजीत सिंह टाइगर ने लखनऊ में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। उन्होंने संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर चर्चा की। चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने भी दादरी विधानसभा से दावेदारी पेश की है। इंद्रजीत सिंह पार्टी में पिछले लंबे समय से सक्रिय हैं। मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी और दादरी प्रमुख बिजेन्द्र भाटी भी मौजूद रहे।
इंद्रजीत सिंह टाइगर ने बताया कि मुलाकात के दौरान उन्होंने दादरी विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर विचार-विमर्श किया और संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने की बात कही। इंद्रजीत सिंह टाइगर लगातार दादरी विधानसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे हैं और क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
