-अभियान के तहत भारत में बने उत्पाद को खरीदने की होगी अपील
-भाजपा विधायकों ने अभियान के प्रति दी जानकारी
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को बढावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया जाएगा। लगातार तीन माह तक चलने वाले अभियान में भाजपा कार्यकर्ता लोगों को स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। जिसका मुख्य लक्ष्य होगा स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी को बढ़ावा देकर भारत को आत्मनिर्भर बनाना। आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा विधायक तेजपाल नागर, विधायक धीरेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
दिसंबर तक चलेगा अभियान
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का संदेश दे रहे हैं। आज का भारत अमेरिका के टेरीफ़ से नहीं डरता, आज का भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों के साथ ग़रीब देशों को साथ लेकर चलता है। भारत को और मजबूत बनाने के लिये स्वदेशी उत्पादकों, वस्तुओं का उपयोग करने के लिये देश के लोगों को प्रोत्साहित करने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि अभियान के तहत हम सभी कार्यकर्ताओं को गाँव, शहर व नगर में जाकर स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार प्रसार में लगना है। दुकानदारों से संपर्क कर स्वदेशी उत्पादों, वस्तुओं को बेचने व खरीदने के लिए प्रेरित करना है। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की जनता स्वदेशी सामान का उपयोग करके आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाएगी। आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, विमल पुंडीर, गुरुदेव भाटी, ऋषभ शर्मा, राजवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
