-वार्षिक स्‍म‍ारिका ब्राह्मचेतना का किया गया विमोचन
-वरिष्‍ठ कवि संतोष आनंद ने सुनाए गीत

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ब्राह्मण सभा उत्‍तर प्रदेश का 10 वां स्‍थापना दिवस पर ग्रेटर नोएडा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्‍न हिस्‍सों से आए लोगों ने शिरकत की। विभिन्‍न क्षेत्र में श्रेष्‍ठ कार्य करने वाले समाज के लोगों व वरिष्‍ठ नागरिकों को विशेष रूप से सम्‍मानित किया गया। भारतीय संस्‍कृति पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा की वार्षिक पत्रिका ब्राह्मचेतना का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि सांसद डाक्‍टर महेश शर्मा, भाजपा जिलाध्‍यक्ष अभिषेक शर्मा, वरिष्‍ठ कवि मुकेश शर्मा, भाजपा के ग्रेटर नोएडा मंडल अध्‍यक्ष अर्पित तिवारी सहित अन्‍य लोगों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संतोष आनंद ने सुनाए गीत
कार्यक्रम में विभिन्‍न क्षेत्र की हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लोगों के आग्रह पर वरिष्‍ठ गीतकार संतोष आनंद ने कई गाने सुनाए। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्‍यक्ष सुरेश चंद्र पचौरी ने कहा कि ब्राह्मण सभा बनाने का उद्देश्य समाज में सुधार व समरसता लाना है। इस अवसर पर ममता तिवारी, आरती शर्मा, शिव कुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा, देवीशरण शर्मा, अनुज उपाध्‍याय, छाया शुक्‍ला, विदित पाठक, अखिलेश पाठक, राकेश शर्मा, प्रदीप उपाध्‍याय, वेद कुमारी, पवन शर्मा, राकेश त्रिपाठी, राजू पंडित सहित बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद थे।