-मांग के समर्थन में ब्राह्मण सभा ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
-कहा इस कानून से समाज में असमानता व भेदभाव बढ़ेगा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ब्राह्मण सभा ने यूजीसी कानून के विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि इस कानून से समाज में असमानता व भेदभाव बढ़ेगा। कहा यह कानून एक पक्षीय व पक्षपातपूर्ण वाला है। ऐसे में इस कानून को तत्‍काल वापस लिया जाना चाहिए। मांग के समर्थन में ब्राह्मण सभा के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। कहा समाज के हित को देखते हुए इस कानून को तत्‍काल वापस लिया जाए। कानून वापस न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

उत्‍पीड़न का बनेगा हथियार
इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि यह अधिनियम सामान्‍य वर्ग के उत्‍पीड़न का सशक्‍त हथियार बन जाएगा, जो न्‍यायोचित नहीं है। कहा यदि यह अधिनियम लागू होता है तो हमारे देश की सनातन परंपरा को छिन्‍न-भिन्‍न करने, आपसी सौहार्द को समाप्‍त करने व सामाजिक ताने-बाने को आघात पहुंचेगा। पदाधिकारियों ने कहा कि हम लोग भारत को विश्‍व गुरू बनाने का जो सपना देख रहे हैं यह कानून उसमें बाधा बनेगा। इस अवसर पर सुरेश चंद्र पचौरी, धन प्रकाश शर्मा, जीपी गोस्‍वामी, ममता तिवारी, राहुल, अशोक कुमार शर्मा, एसएन शैली, अखिलेश पाठक, प्रदीप उपाध्‍याय, प्रियंका उपाध्‍याय, सुशील, श्‍याम लाल, कपिल शर्मा, ललित सहित अन्‍य लोग मौजूद थे।