जिम्स के स्टार्टअप्स यूपी ट्रेड शो में दिखाएंगे ग्लोबल इनोवेशन की झलक, ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा आयोजन
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : आगामी यूपी ट्रेड शो-2025 के तीसरे चरण में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) का मेडिकल इनोवेशन एवं इनक्यूबेशन सेंटर वैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरेगा।
