– मेघालय के मुख्यमंत्री हैं कोनराड संगमा
– फेस्ट में देखने को मिली पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक छटा

द न्‍यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आठवें नॉर्थ ईस्ट कल्चरल फेस्ट बेलियेटस का आयोजन किया गया। फेस्ट में पूरे पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक छटा के रंग दिखे। छात्रों ने पारंपरिक नृत्यों और पोशाकों से समां बांध दिया। फेस्ट के आठवें संस्करण में असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम मेघालय,त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड के छात्रों ने शानदार अभिनय और कलाकारी से दर्शकों का मन मोह लिया। अरुणाचल प्रदेश के छात्रों ने पारंपरिक नृत्य कर दर नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।असम के छात्र और छात्राओं ने बीहू की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा थे। विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता व अन्‍य ने उनका स्‍वागत किया।

परिवार की तरह रहते हैं छात्र
कोनराड संगमा ने शारदा विश्वविद्यालय की सराहना की। कार्यक्रम की वजह से देश के विभिन्न प्रदेशों के छात्रों को नॉर्थ ईस्ट की परंपरा और रहन सहन के बारे जानने का मौका मिल रहा है। ऐसा ही फायदा नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को मिल रहा है। विश्वविद्यालय में छात्र एक परिवार की तरह रहते हैं। इनका इंफ्रास्ट्रक्चर और पढ़ाई का तरीका अव्वल दर्जे का है। यहां के छात्रों का भविष्य उज्वल है। यहां आकर मैं घर जैसा महसूस करता हूं। विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि शारदा विवि में पूर्वोत्तर के इंद्रधनुषी रंग से बच्चों ने वहां की लोक कलाओं और संस्कृति को दर्शाया। हमें खुशी है कि हमारा कैंपस ऐसे आयोजनों से बच्चों की हौसला अफजाई करता है।