-28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उदघाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासनिक अमला
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उदघाटन 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। उदघाटन की तैयारियों में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से जुटा हुआ है। एयरपोर्ट उदघाटन की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार यानी 22 मार्च को नोएडा आएंगे। योगी आदित्यनाथ मौके पर पहुंचकर सभी तैयारियों को परखेंगे। मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अमला भी होगा। वहीं दूसरी तरफ एयरपोर्ट उदघाटन की तैयारियों को लेकर पुलिस, प्रशासन व प्राधिकरण के अधिकारियों ने शनिवार को बैठक की। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
रैली की तैयारियों को शनिवार को हुई बैठक में विधायक धीरेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश शासन के औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह, डीएम मेधा रूमप, यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, लोगों के आने, पार्किंग सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़ा। उदघाटन के दौरान विशाल रैली भी होगी। रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे। रैली में एक लाख से अधिक भीड़ आने की संभावना है।
