-मल्टीप्लेक्स में लोगों को मिलेगी चार स्क्रीन की सुविधा
-शेफ कार्नर में मिलेगी मल्टी क्यूजीन फ्रेश फूड मेन्यू की भी सुविधा
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है। जहां पर देश ही विदेश के लोग भी रहते हैं। यहां पर लोगों को चौड़ी सड़के, ग्रीनरी, मॉल, नामी स्कूल-कॉलेज के साथ ही तमाम सुविधाएं मिलती हैं। अब शहर के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं में एक और कड़ी जुड़ गई है। नॉलेज पार्क में गलगोटिया कॉलेज के सामने बने इंडिया एक्सपो प्लाजा में उत्तर भारत की सिनेमा चेंस में से एक, मिराज सिनेमा की शुरुआत हो गई है। जहां पर लोगों को चार स्क्रीन पर पिक्चर देखने के साथ ही अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

मल्टीप्लेक्स में 291 सीट
नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो प्लाजा में मल्टीप्लेक्स की शुरुआत की गई। पहले दिन धुरंधर-दो फिल्म दिखाई गई। मल्टीप्लेक्स में चार स्क्रीन आपरेशनल हैं, जिसमें 291 सीटें हैं। इनमें क्लासिक सीट 245, लाउंजर सीट 24 व रिकलाइनर सीट 22 हैं। मिराज सिनेमा के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट (आपरेशंस) अमित मिश्रा ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बनने से ग्रेटर नोएडा में तेजी से कमर्शियल व रिहायशी क्षेत्र में बदलाव आया है, जिसे देखते हुए ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा में मल्टीप्लेक्स खोलने का निर्णय लिया। यहां दर्शकों के लिए सिनेमा के अलावा, शेफ कार्नर जिसमें मल्टी क्यूजीन फ्रेश फूड मेन्यू की भी सुविधा मिलेगी। डिजीटल 2 के स्क्रीन और डोल्बी डिजीटल शानदार सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगा।
