-आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी की टेरिस पर हुआ था हंगामा
-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था हंगामे का वीडियो
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिसरख कोतवाली क्षेत्र की आम्रपाली गोल्फ होम्स एवं किंग्सवुड सोसाइटी की टेरिस पर चढ़कर कुछ युवकों के द्वारा हंगामा किया जा रहा था। सोसायटी में तैनात सिक्योरिटी टीम ने जब उन्हें नीचे उतारने का प्रयास किया गया तो कुछ बैचलर्स का उनके साथ विवाद हो गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष द्वारा थाने को मामले की जानकारी नहीं दी गई। प्रकरण का संज्ञान लेकर थाना बिसरख पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की। जिन लोगों ने पर कार्रवाई हुई है उनका नाम जय प्रताप, असित कुमार, लविश कुमार, अमन, अभिषेक, अमिताथ व नूर आलम है।
सोसायटी के लोगों का आरोप
सोसायटी के लोगों का कहना है कि होली वाले दिन कुछ लोगों ने ऑनलाइन खाना मंगवाया था। सिक्योरिटी वालों ने डिलीवरी ब्वाय को गेट पर ही रोक दिया। विवाद बढ़ने पर लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सिक्योरिटी वालों ने डिलीवरी ब्वाय को अंदर जाने दिया। सोसायटी के लोगों का आरोप है कि सिक्योरिटी वालों ने सोसायटी में होली खेलने वालों के साथ मारपीट की थी।
