द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर ओमीक्रान-3 में बैठक की। इस अवसर पर संगठन का विस्तार भी किया गया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं आलोक नागर ने बताया कि गौतमबुध नगर के विभिन्न विभाग जैसे भूजल विभाग,खाद्य विभाग,खनन विभाग,आबकारी विभाग तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर दिन प्रतिदिन भ्रष्टाचार बढ़ता हुआ जा रहा है। ग्रेटर नोएडा नोएडा एवं विभिन्न कस्बों में बड़े स्तर पर नकली दूध, घी, पनीर एवं मिठाई बेची जा रही हैं। विभिन्न बिल्डरों के द्वारा बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों का निर्माण कार्य चल रहा है जिस निर्माण कार्य में अवैध रूप से भूजल दोहन किया जा रहा है। इन सभी समस्याओं की शिकायत करने के बाद भी जिला प्रशासन के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। विरोध में संगठन के द्वारा जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। रिंकू बैंसला ने बताया की सेक्टर के कई साथियों को करप्शन फ्री इंडिया संगठन की सदस्यता दी गई। इस अवसर पर सुरेंद्र तोमर, ओमकार प्रधान, एके सिंह, उमेश शर्मा, राघव दुबे, अवनीश कुमार, उपेंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
