द न्यूज़ गली, ग्रेटर नोएडा : रबूपुरा कस्बे के मौहल्ला आजाद नगर में कूलर के करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। कस्बे के मौहल्ला आजाद नगर निवासी आसिफ का पुत्र अबू बकर शाम साढ़े सात बजे अन्य बच्चों के साथ घर के अंदर खेल रहा था। घर पर कूलर भी चल रहा था। अचानक खेलता हुआ बच्चा कूलर के पास पहुंच गया।

कूलर में दौड़ रहा था करंट
बच्चा कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। बच्चे के कूलर की चपेट में आने से घर के परिजन ने उसे नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर गंभीर हालत को देखते उसे पास के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से बच्चे को झाझर के अस्पताल के लिए ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।