-राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान थीं मुख्य अतिथि
-कहा नारी शिक्षा-सुरक्षा-सम्मान और स्वावलंबन पर कार्य कर रही है सरकार
द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने नॉलेज पार्क स्थित GNIOT कॉलेज में महिला शक्ति का सम्मान कर सातवां स्थापना दिवस मनाया। विभिन्न क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान थीं। बबीता चौहान ने नवजात बच्चियों को हैल्थ किट देकर कन्या जन्मोत्सव का संदेश दिया और महिलाओ को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होने संगठन द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
महिलाएं बन रहीं सशक्त
बीस अवसर पर बबीता चौहान ने कहा कि आज महिलायें खुद को सशक्त बना रही हैं। स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही है। सरकार मिशन शक्ति के माध्यम से नारी शिक्षा-सुरक्षा-सम्मान और स्वावलंबन को लेकर दृढ़तापूर्वक कार्य कर रही है जिसका असर अब दिखने लगा है। बेटियां शिक्षित हो रही है आत्मनिर्भर बन रही हैं। समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार और जिला सेवायोजन अधिकारी मनीषा अत्री ने गौतमबुद्धनगर में महिलाओं को सक्षम बनाकर उन्हें आगे बढाने के लिए प्रशासन से हरसंभव सहयोग की बात कही। कार्यक्रम मे प्रसिद्ध नृत्यांगना डा. कल्पना भूषण को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। मंच का संचालन अनिल भाटी और वंदना झा ने किया। कार्यक्रम मे संस्थापक डा.राहुल वर्मा, गीता भाटी, रणवीर चौधरी, स्वीटी अग्रवाल, रेनूबाला शर्मा, डा. वंदना सिंह, दीपा रानी, अनिल भाटी, अरूण भाटी, डा. ओमवीर बघेल, प्रीतम भाटी, हीना फिरोज, अरविंद सारस्वत, माधुरी चौहान, रानी देवी, किरण त्यागी, मीना गौतम, रवि कुमार, भगवत सिंह, सागर जारचा, रेहाना अल्वी, जहीर खान और प्रिया सिंह आदि सदस्य उपस्थित थे।


