द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चूहड़पुर गांव के समीप सरकारी ट्यूबल पर लोन रिकवरी एजेंट ने आत्महत्या कर ली। उस पर 50 लाख का कर्ज था। कर्ज से परेशान होकर एजेंट ने अपनी जान दी है। कर्जदारों से परेशान होकर वह बुलंदशहर से ग्रेटर नोएडा आकर रहने लगे थे। इस बावजूद भी उनकी जान नहीं बच सकी।

बुलंदशहर के रहने वाले थे हरेंद्र
पुलिस ने बताया कि बैंक के लोन रिकवरी एजेंट हरेंद्र मूल रूप से बुलंदशहर के बलीपुर गांव के रहने वाले थे। वह लंबे समय से कर्ज से परेशान थे। उन पर लगभग 50 लाख का कर्ज था। परेशान होकर उन्होंने बुलंदशहर के गांव में रहना छोड़ दिया था। वह ग्रेटर नोएडा आकर पूर्वांचल सोसायटी में किराए पर रहने लगे थे।

शव को पीएम के लिए भेजा
हरेंद्र की मौत के बाद पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।