द न्यूज गली, ग्रेटर नोएडा: नॉलेज पार्क तीन स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के द्वारा शिक्षा का उजियारा घर-घर पहुंचाने के लिए लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसमें एक कदम और आगे बढ़ाते हुए स्कूल प्रबंधन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत शिवरात्रि के महापर्व पर स्कूल में प्रवेश लेने वाले सभी छात्रों को फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की निदेशिका कंचन कुमारी ने बताया कि भगवान शिव को ‘आदि योगी’ कहा जाता है, जो हमें जीवन में संतुलन, साधना और समर्पण का मार्ग दिखाते हैं। उनका स्वरूप हमें सिखाता है कि त्याग, तप और सरलता के माध्यम से ही सच्ची सफलता प्राप्त की जा सकती है। महाशिवरात्रि का उपवास, ध्यान और रात्रि जागरण हमें आत्मनियंत्रण और अनुशासन का महत्व समझाता है। इसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के उद्देश्य से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की विशेष छूट देने का निर्णय लिया है। यह पहल उन अभिभावकों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा देना चाहते हैं।


